लखनऊ: सिंथेटिक कोकीन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। एसटीएफ ने मंगलवार देर शाम सरोजनीनगर इलाके से कोकीन की जगह सिन्थेटिक कोकीन बेचने आए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 190 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग (सिन्थेटिक कोकीन) और 1,25000 रुपए की नकदी बरामद हुई। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ सत्यसेन यादव के अनुसार वर्तमान में अतंरर्राष्ट्रीय बाजार में कोकीन का मूल्य अधिक हो …

लखनऊ। एसटीएफ ने मंगलवार देर शाम सरोजनीनगर इलाके से कोकीन की जगह सिन्थेटिक कोकीन बेचने आए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 190 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग (सिन्थेटिक कोकीन) और 1,25000 रुपए की नकदी बरामद हुई। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ सत्यसेन यादव के अनुसार वर्तमान में अतंरर्राष्ट्रीय बाजार में कोकीन का मूल्य अधिक हो गया है। जिसके चलते कोकीन के स्थान पर मेफेड्रोन ड्रग (सिन्थेटिक कोकीन) का इस्तेमाल बडे़ पैमाने पर मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता समेत अन्य महानगरों में युवा नशे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।

अब इसके चलन की लखनऊ, कानपुर जैसे शहरों में होने की सूचनाएं मिल रही थी कि मादक तस्कर गिरोह के सदस्य यहां भी इसकी आपूर्ति कर रहे हैं। उसके बाद निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। टीम ने मुम्बई के जिला गोरेगांव वेस्ट स्थित मोतीनगर-एक निवासी अजीम को धर दबोचा। जिसके पास से मेफेड्रोन ड्रग, 125000 रुपए, दो मोबाइल समेत अन्य सामान मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साल 2020 से तौहीद बशीर अहमद के लिए काम करता है। यह ड्रग्स तौहीद से लेकर लखनऊ, कानपुर समेत अन्य जिलों में बेचता है। तौहीद ही ग्राहकों का नाम बताता है। जहां उसे देना रहता है। उसी स्थान पर पहुंचाता है।

इन्हें ड्रग्स देने आया था लखनऊ

मंगलवार को लखनऊ में मुकीम नामक ग्राहक को 10 ग्राम, यश और रोहित को 115 ग्राम दिया था। जिसके एवज में एक लाख रुपए नकद और एक लाख तीस हजार रुपए तौहीद के खाते में डाल दिया था। पुलिस इन ग्राहकों की जानकारी जुटा रही है।

संबंधित समाचार