बरेली: 10 नवंबर से भरे जाएंगे सुधार परीक्षा के फार्म
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा सुधार परीक्षा (इंप्रूवमेंट एग्जाम) के आवेदन की तिथि जारी कर दी है। छात्र 10 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर निर्धारित की है। विश्वविद्यालय ने छूटी हुई प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा और एमएडी व एमएस की पूरक परीक्षा के आवेदन की …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा सुधार परीक्षा (इंप्रूवमेंट एग्जाम) के आवेदन की तिथि जारी कर दी है। छात्र 10 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर निर्धारित की है। विश्वविद्यालय ने छूटी हुई प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा और एमएडी व एमएस की पूरक परीक्षा के आवेदन की भी तिथियां निर्धारित की हैं।
परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा 2021 की परीक्षा सुधार परीक्षा एवं विश्वविद्यालय परीक्षा 2020 और पूर्व के वर्षों के स्नातक स्तर की खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा तथा पर्यावरण विज्ञान विषय में नाट क्लियरड छात्र आवेदन 10 नवंबर से ऑनलाइन कर सकेंगे। 22 नवंबर तक महाविद्यालयों में भरे हुए आवेदन जमा करने होंगे।
महाविद्यालयों को 24 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकृत करने होंगे। जिन छात्रों ने परीक्षा 2020 और पूर्व वर्षों के स्नातक स्तर खेलकूद व शारीरिक शिक्षा के आवेदन पत्र मुख्य परीक्षा 2021 के साथ भरे थे लेकिन कोविड के चलते उनकी परीक्षा नहीं करायी जा सकी थी। उन्हें दोबारा आवेदन नहीं करना है। उनकी परीक्षा पूर्व के आवेदन के आधार पर सम्पन्न करायी जाएगी।
छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के आवेदन को 1250 रुपये शुल्क निर्धारित
परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक मुख्य परीक्षा 2021 के स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं (बीए, बीएससी, बीकॉम व एमए, एमएससी व एमकॉम) के ऐसे अभ्यर्थी जिनकी स्नातक स्तर पर एक या एक से अधिक विषय और परास्नातक स्तर पर एक विषय तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम (वार्षिकी व सेमेस्टर) परीक्षा की छूटी हुई प्रयोगात्मक या मौखिकी परीक्षा के आवेदन छात्र 10 नवंबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर व महाविद्यालय में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है। महाविद्यालयों को 24 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकृत करने होंगे। छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा का शुल्क प्रति प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा 1250 रुपये निर्धारित किया गया है। यह शुल्क ऑनलाइन ही जमा किया जाएगा।
एमडी व एमएस की पूरक परीक्षा के आवेदन भी खुले
विश्वविद्यालय ने चिकित्सा संकाय के एमडी व एमएस पाठ्यक्रम के पूरक परीक्षा 2021 के आवेदन की तिथि निर्धारित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर से उपलब्ध होंगे। छात्रों को 14 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकृत करने होंगे।
