अमेरिकी ओपन चैंपियन राडुकानु लिंज में क्वालीफायर से हारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लिंज, आस्ट्रिया। अमेरिकी ओपन चैंपियन एमा राडुकानु अपर आस्ट्रिया लेडीज लिंज टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में चीन की क्वालीफायर वैंग शिन्यु के खिलाफ हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। वैंग ने ब्रिटेन की खिलाड़ी को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-7, 7-5 से हराया। राडुकानु को किसी डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता में …

लिंज, आस्ट्रिया। अमेरिकी ओपन चैंपियन एमा राडुकानु अपर आस्ट्रिया लेडीज लिंज टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में चीन की क्वालीफायर वैंग शिन्यु के खिलाफ हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। वैंग ने ब्रिटेन की खिलाड़ी को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-7, 7-5 से हराया। राडुकानु को किसी डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता में पहली बार शीर्ष वरीयता दी गई थी।

वैंग क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की आठवीं वरीय एलिसन रिस्के से भिड़ेंगी जिन्होंने एलिज कोर्नेट को 6-4, 6-4 से हराया। दूसरी वरीय सिमोना हालेप ने बेलारूस की एलियाकसांद्रा सासनोविच को 7-5, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत इटली की जास्मिन पाओलिनी से होगी।

अमेरिका की तीसरी वरीय डेनियल कोलिन्स ने बेल्जियम की ग्रीट मिनेन को 6-1, 6-2 से हराया जबकि बेल्जियम की एलिसन वान उइतवांक, रोमानिया की जैकलिन क्रिस्टियन और रूस की वेरोनिका कुदरमेतसोवा भी जीत दर्ज करने में सफल रहीं।

यह भी पढ़े-

एंडी मरे स्टाकहोम ओपन के दूसरे दौर में, सिनर से होगी भिड़ंत

संबंधित समाचार