Bigg Boss 15: रातों-रात शो से बाहर हुए राकेश बापट, जानें क्यों…
मुंबई। बिग बॉस 15 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट राकेश बापट को रातों-रात शो से बाहर जाना पड़ा। एक्टर के किडनी में दर्द उठने से मेकर्स ने उन्हें बिना किसी देरी के हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। आपको बता दें, राकेश की किडनी में इतना दर्द था कि वो सहन भी नहीं कर पा रहे थे। …
मुंबई। बिग बॉस 15 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट राकेश बापट को रातों-रात शो से बाहर जाना पड़ा। एक्टर के किडनी में दर्द उठने से मेकर्स ने उन्हें बिना किसी देरी के हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। आपको बता दें, राकेश की किडनी में इतना दर्द था कि वो सहन भी नहीं कर पा रहे थे। एक्टर की सेहत की करेंट अपडेट अभी तक नहीं मिली है। फैंस लगातार ट्विटर पर ट्वीट कर उनकी स्पीडी रिकवरी के लिए दुआ कर रहे हैं। राकेश के अस्पताल जाने से शमिता शेट्टी समेत घरवाले परेशान नजर आ रहे हैं।
बता दें, राकेश ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। उनके आने से सबसे ज्यादा खुश उनकी गर्लफ्रैंड शमिता शेट्टी थीं। लेकिन उनकी खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। किडनी में स्टोन होने के चलते एक्टर के असहनीय दर्द उठा जिसके बाद बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया ।
This melts our heart! The much awaited #SharaDate! ❤️ @BiggBoss @ColorsTV @ShamitaShetty pic.twitter.com/Tn6UAeBqZO
— RAQESH BAPAT (@RaQesh19) November 8, 2021
राकेश बापट ठीक होने के बाद शो में वापस जाएंगे कि नहीं इस बात की अभी तक कोई पुष्टी नहीं हुई है। राकेश बापट की स्थिति देखने के बाद मेकर्स आगे की प्लानिंग बनाएंगे। एक्टर के अचानक शो से जाने से उनके फैंस काफी परेशान और निराश हैं। फैंस एक्टर की सेहत जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
राकेश बापट के अचानक शो से बाहर जाने से फैंस का दिल टूट गया। वो एक्टर को बिग बॉस 15 में देखना चाहते थे। लेकिन सिर्फ कुछ ही दिनों में ही राकेश को बिग बॉस का घर छोड़ना पड़ा। फैंस लगातार ट्विटर पर ट्वीट कर उनकी स्पीडी रिकवरी के लिए दुआ कर रहे हैं।
