अमरोहा : चोरों के हौसले बुलंद, 3 घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की
अमरोहा, अमृत विचार। जिले में चोरों के हौसले बुलंद है। थाना रहरा क्षेत्र के गांव में चोरों ने 3 घरों को निशाना बनाते हुए नगदी, सोना चांदी के जेवरात समेत कई लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी दी है। यह …
अमरोहा, अमृत विचार। जिले में चोरों के हौसले बुलंद है। थाना रहरा क्षेत्र के गांव में चोरों ने 3 घरों को निशाना बनाते हुए नगदी, सोना चांदी के जेवरात समेत कई लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी दी है।
यह घटना देर रात थाना रहरा क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी की है। रात में किसी समय गांव में चोर घुस गए। यहाँ चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया। राजू, महेश, सत्यवती व सुरेश के घर मे चोरों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने तीनो घरों से नगदी, सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चौथे घर मे चोर घुसे लेकिन आहट होने पर वह वहाँ से खिसक लिए। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो सामान बिखरा हुआ देख चोरी की घटना की जानकारी हुई।
गृहस्वामियों के मुताबिक चोरों ने तीनों घरों से करीब 10 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि गांव गंगेश्वरी में 3 घरों में चोरी हुई है, मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
