रायबरेली: संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे गुलाब मजरे कंदरावा गांव में संदिग्ध हालात में युवक का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। खेत से घर लौटी पत्नी ने पति को फांसी के फंदे से झूलता देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची …

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे गुलाब मजरे कंदरावा गांव में संदिग्ध हालात में युवक का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। खेत से घर लौटी पत्नी ने पति को फांसी के फंदे से झूलता देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतक अवसाद में था, इस कारण आत्महत्या की है। हालांकि मृतक के परिजन कुछ नहीं बता सके।

बुधवार की सुबह पूरे गुलाब मजरे कंदरावा गांव निवासी लाल बहादुर यादव की पत्नी और बच्चे खेतों में धान काटने गए हुए थे। धान कटाई के बाद सुबह करीब दस बजे बच्चों समेत पत्नी संतोषी वापस घर लौटी तो पति का शव कमरे के भीतर छत में लगे पंखे के लोहे के हुक से रस्सी के सहारे लटक रहा था।

संतोषी की चीख पुकार सुन घर के अन्य सदस्य भी कमरे में पहुंचे जिसके बाद परिजनों ने रस्सी काटकर गले से फंदे को खोल शव को नीचे उतारा। मौत की सूचना से गांव में भी खलबली मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल की।

कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मृतक नशा करता था जिस कारण वह काफी समय से अवसाद में रहा करता था। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार