जन सामान्य को मिलेगी नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा: डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय गौरीगंज में इंडो गल्फ फर्टिलाइजर की तरफ से सीएसआर के माध्यम से स्थापित कराए गए अल्ट्रासाउंड जांच मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब जिला अस्पताल में भी गर्भवती महिलाओं तथा जन सामान्य को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा …

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय गौरीगंज में इंडो गल्फ फर्टिलाइजर की तरफ से सीएसआर के माध्यम से स्थापित कराए गए अल्ट्रासाउंड जांच मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब जिला अस्पताल में भी गर्भवती महिलाओं तथा जन सामान्य को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलेगी।

इंडो गल्फ फर्टिलाइजर के सीएसआर हेड मनोज कुमार झा ने बताया कि जन सामान्य की सुविधाओं के दृष्टिगत सीएसआर के अंतर्गत जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच मशीन स्थापित कराई गई है। इससे मरीजों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलेगी, इसके साथ ही सीएसआर के अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट भी स्थापित कराया गया है।

इसके साथ ही जिला रेफरल चिकित्सालय तिलोई में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जो कि लगभग एक माह के अंदर स्थापित कर दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष दुबे, चिकित्साधिकारी पितांबर कनौजिया सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

संबंधित समाचार