रायबरेली: ‘शिक्षा बचाओ देश बचाओ’ से सरकार को घेरेगी एनएसयूआई
रायबरेली। ‘शिक्षा बचाओ देश बचाओ’अभियान के तहत बुधवार को एनएसयूआई उत्तर प्रदेश मध्य के प्रभारी शौर्यवीर और प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी पांच मांगों पर सरकार से जवाब मांगा। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर संसद का घेराव होगा। वार्ता करते हुए एनएसयूआइ उत्तर प्रदेश मध्य के प्रभारी शौर्यवीर …
रायबरेली। ‘शिक्षा बचाओ देश बचाओ’अभियान के तहत बुधवार को एनएसयूआई उत्तर प्रदेश मध्य के प्रभारी शौर्यवीर और प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी पांच मांगों पर सरकार से जवाब मांगा। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर संसद का घेराव होगा।
वार्ता करते हुए एनएसयूआइ उत्तर प्रदेश मध्य के प्रभारी शौर्यवीर और प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार व राज्य की सरकारों द्वारा बड़े स्तर पर एनआईटी, ट्रिपल आईटी, आईटी, आईटीआई मेडिकल, विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को लगातार निजीकरण किया जा रहा है। बताया कि भारतीय संविधान सभा व कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई गई शिक्षा प्रणाली से भारत के छात्रों को 70 साल से बेहतर शिक्षा प्रदान हो रही थी।
एनडीए की सरकार उसे तोड़ मरोड़ नई शिक्षा नीति पेश की है। मांग की गई कि इसे रद्द किया जाए। एनडीए की केंद्र सरकार व राज्य सरकार में रोजगार के लिए किसी भी प्रकार की भर्तियां नहीं निकले हैं और कुछ भर्तियों की परीक्षा हो जाने के बाद भी छात्रों को अभी तक जॉइनिंग लेटर नहीं दिया गया है।
वहीं वर्तमान समय में देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। इससे बेरोजगारी बढ़ रही है। दोनों नेताओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र और एससी,एसटी,ओबीसी के छात्रों की लगातार स्कॉलरशिप में कटौती की जा रही है और उनकी फार्म भरने की तारीख भी कम की जा रही है। इसे लेकर एनएसयूआई इन अलग-अलग प्रदेशों में प्रेस वार्ता, हस्ताक्षर अभियान, पोस्टर लांच और छात्रों को जागरूक करेगी और हमारी मांगे न पूरी होने पर दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में संसद का घेराव करेंगे। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आयुष द्विवेदी, शहर अध्यक्ष उज्जवल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नलिन , शुभम ,शिवकांत , अनस मुमताज़ अंसारी महामंत्री चित्रांश श्रीवास्तव एवं आलोक मौर्या उपस्थित रहे l
