बाराबंकी: सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चढ़ाई चादर
बाराबंकी। आज विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत ग्राम बांसा में आयोजित अपने स्वागत समारोह में सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो. इकबाल खां कादरी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार चरम सीमा पर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सैय्यद शाह अब्दुल रज्जाक की मजार पर चादर चढ़ाई एवं देश व प्रदेश …
बाराबंकी। आज विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत ग्राम बांसा में आयोजित अपने स्वागत समारोह में सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो. इकबाल खां कादरी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार चरम सीमा पर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सैय्यद शाह अब्दुल रज्जाक की मजार पर चादर चढ़ाई एवं देश व प्रदेश में अमन चैन की दुआ की इकबाल खां कादरी का विधानसभा सीमा पर पहुंचने पर विधायक गौरव रावत ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया।
सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय महासचिव मो. यामीन खान ने अपने संबोधन में कहा की समाजवादी पार्टी ने अल्पसख्यकों का हमेशा से सम्मान किया है और हर स्तर पर सम्पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कि है। हम सभी लोगों का यह कर्तव्य है कि आगामी चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत दिलाकर सरकार बनाना। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद , प्रति. रिजवान संजय, उवैद शानू, शिब्बू रज्जाकी, मो0 उमर रज्जाकी, नोमानी, कामिल अली, नाजिम अली, फकीर अली, जाबिर अली, मौलाना याकूब, अब्दुल कवी, मो. इमरान, मो. मेराज, मो. जान अंसारी, मो. एखलाख, डॉ. इब्राहिम, मो. एजाज, मैनुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।
