देवरिया में अस्ताचलगामी भास्कर को व्रती महिलाओं ने दिया पहला अर्घ्य
देवरिया। जिले में विभिन्न तालाब, पोखर और नदी सरोवर के घाटों पर छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने बुधवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार के कल्याण की कामना की। इसके साथ ही हजारों महिलाओं ने शाम ढलने के समय अपने परिवार और बच्चों के साथ जिले के विभिन्न घाटों …
देवरिया। जिले में विभिन्न तालाब, पोखर और नदी सरोवर के घाटों पर छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने बुधवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार के कल्याण की कामना की। इसके साथ ही हजारों महिलाओं ने शाम ढलने के समय अपने परिवार और बच्चों के साथ जिले के विभिन्न घाटों अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया।
इस दौरान व्रतधारी महिलाओं और पुरुषों ने पूरी आस्था के साथ भगवान सूर्य को पानी में खड़े होकर अपना अर्घ्य अर्पित किया। बाद में घाट पर बनी बेदी के चारों ओर बैठकर महिलाओं ने छठ मईया की पूजा की और गीत गाए।
वहीं, गुरुवार को उगते सूर्य अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रत संपन्न हो जायेगा। घाटों पर आनेवाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर भारी तादाद में पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मचारी भी लगे हुये हैं।
