अमेठी: आबकारी विभाग ने की छापेमारी, 52 लीटर अवैध शराब बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, जिलाधिकारी अरुण कुमार व उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, अमेठी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10 नवंबर 2021 को जनपद के क्षेत्र-मुसाफिरखाना के अंतर्गत कोतवाली- बाजार …

अमेठी। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, जिलाधिकारी अरुण कुमार व उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, अमेठी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10 नवंबर 2021 को जनपद के क्षेत्र-मुसाफिरखाना के अंतर्गत कोतवाली- बाजार शुकुल व कमरौली के गांवों- बरसंडा, तेतारपुर व नट पुरवा में अचानक दबिश दी गयी।

दबिश के दौरान कुल 52 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए लगभग 700 किग्रा लहन नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में कुल 6 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया। इस छापेमारी अभियान में आदित्य कुमार प्रभारी आबकारी निरीक्षक, मुसाफिरखाना, अयोध्या मंडल के स्टाफ के रूप में अमृता श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन दो अयोध्या व आबकारी स्टॉफ मो. साबिर सिद्दीकी, रमेश कुमार, मुन्ना लाल कुशवाहा, शमशेर अली, राजेश कुमार सिंह, अभय प्रताप सिंह, विनीत कुमार, संजय सिंह, प्रेम शंकर शर्मा, संजय सरोज, बृजेश चंद्र पांडेय, प्रधान आबकारी सिपाही व आबकारी सिपाही सम्मिलित रहे।

संबंधित समाचार