बरेली: अब विलंब शुल्क से परास्नातक में 20 नवंबर तक होंगे पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) ने परास्नातक में प्रवेश पंजीकरण का एक और मौका दिया है। अब 20 नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण हो सकेंगे। कुलसचिव ने विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागाध्यक्षों व संकायाध्यक्षों और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब तक महाविद्यालयों में परास्नातक में …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) ने परास्नातक में प्रवेश पंजीकरण का एक और मौका दिया है। अब 20 नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण हो सकेंगे। कुलसचिव ने विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागाध्यक्षों व संकायाध्यक्षों और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब तक महाविद्यालयों में परास्नातक में 30038 प्रवेश पंजीकरण हो चुके हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में कला संकाय में 1158 और विज्ञान संकाय में 1291 पंजीकरण हुए हैं।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमए, एमएससी व एमकॉम में प्रवेश पंजीकरण के लिए 21 सितंबर को निर्देश जारी किए थे। इसके तहत 15 अक्टूबर तक निर्धारित पंजीकरण शुल्क 100 रुपये और उसके बाद 23 अक्टूबर तक 400 रुपये और 30 अक्टूबर तक 600 रुपये विलंब शुल्क के तहत पंजीकरण कराना था। उसके बाद विश्वविद्यालय ने तिथि बढ़ायी थी।

हालांकि प्रवेश पंजीकरण की स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय ने 27 अक्टूबर को निर्देश जारी किए, जिसमें 2 नवंबर तक 100 रुपये शुल्क के साथ ही पंजीकरण रखा गया। इसके बाद दिवाली की छुट्टियां पड़ गईं। काफी संख्या में परास्नातक में पंजीकरण नहीं हो सके। इसकी वजह से अब विश्वविद्यालय ने विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी हैं।

कुलसचिव के मुताबिक अब विश्वविद्यालय व महाविद्यालय 16 नवंबर तक 400 रुपये विलंब शुल्क के साथ परास्नातक में छात्रों का प्रवेश पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद 20 नवंबर तक 600 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। महाविद्यालयों में सबसे ज्यादा 19625, एमएससी में 6494 और एमकाम में 2249 पंजीकरण हुए हैं।

संबंधित समाचार