प्रियंका गांधी बोलीं- उत्तर प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने यह आरोप उस वक्त लगाया है जब खबरों में कहा गया है कि लखनऊ स्थित बापू भवन में एक अधिकारी को, अनुबंध पर काम कर रही एक महिला कर्मचारी के साथ कथित …

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने यह आरोप उस वक्त लगाया है जब खबरों में कहा गया है कि लखनऊ स्थित बापू भवन में एक अधिकारी को, अनुबंध पर काम कर रही एक महिला कर्मचारी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया कि सचिवालय हो, सड़क हो या और कोई स्थान, उप्र में महिलाएं असुरक्षित हैं। राज्य सरकार के ‘महिला सुरक्षा’ के दावे की असलियत यही है। उप्र की एक बहन को यौन शौषण की शिकायत पर कार्रवाई न होने के चलते अपने साथ घटी घटना का वीडियो वायरल करना पड़ा।

कितना धैर्य और लड़ने की शक्ति होगी उसमें। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया। उप्र की मेरी बहनों, एकजुट हो कर अपनी लड़ाई इसी तरह खुद लड़ो। तुम लड़की हो, लड़ सकती हो। देश की एक-एक महिला तुम्हारे साथ खड़ी है।

यह भी पढ़े-

रिजर्व बैंक की दो अभिनव उपभोक्ता केंद्रित पहलों की कल शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव