रायबरेली: बदमाशों ने हार्डवेयर के दुकानदार से की मारपीट, लूटे 55 हजार रुपए
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के कंदरावा चौराहा स्थित हार्डवेयर की दुकान पर बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोल दिया। आधा दर्जन लुटेरों ने पहले दुकानदार को पीटा फिर दुकान के अंदर घुस कर 55 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही …
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के कंदरावा चौराहा स्थित हार्डवेयर की दुकान पर बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोल दिया। आधा दर्जन लुटेरों ने पहले दुकानदार को पीटा फिर दुकान के अंदर घुस कर 55 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।
पूरे गंज मजरे गंगौली गांव निवासी विजय कुमार कंदरावा चौराहे पर किराए के मकान में सीमेंट, सरिया समेत हार्डवेयर की दुकान चलाता है। बुधवार की देर रात वह अपनी दुकान पर बैठा था। विजय कुमार के मुताबिक इसी दौरान क्षेत्र के एक युवक के साथ पांच अन्य लोग दुकान पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए दुकान के अंदर घुस गए। जब दुकानदार विजय कुमार के विरोध करने फर लुटेरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच दो लोगों ने दुकान के गल्ले मे रखे 55 हजार रुपए निकाल लिए। किसी की पहचान ना हो सके इसलिए सभी मुंह में गमछा बांधे हुए थे। हालांकि विजय कुमार ने एक बदमाश को पहचान लिया। जिसके बाद कोतवाली में नामजद तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
