मुरादाबाद : महिलाओं के साथ लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना मझोला पुलिस ने आठ नवंबर को दिन दहाडे़ हुई दो महिलाओं के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी बबलु कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान में सीओ सिविल लाइन इन्दु सिद्धार्थ के निर्देशन में मझोला थाने में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना मझोला पुलिस ने आठ नवंबर को दिन दहाडे़ हुई दो महिलाओं के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी बबलु कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान में सीओ सिविल लाइन इन्दु सिद्धार्थ के निर्देशन में मझोला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार राठी, अंगपाल सिंह और सब इंस्पेक्टर संजय तोमर ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए इलाके में लूट व राहजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस और एसओजी टीम ने पकड़े गए मैनाठेर की मिलक निवासी आरोपी आजाद अहमद और पाकबड़ा निवासी सजर को पकड़ कर उनके कब्जे से लुटे गए सोने के तीन कुंडल, एक तमंचा, कारतूस व 13 हजार रुपयों की नगदी बरामद की है।
एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि जब उनके पास खर्चे के लिए पैसे कम पड़ जाते थे तो वह मझोला इलाके में आकर अकेली आती जाती महिलाओं को निशाना बनाते थे। रास्ता पूछने के बहाने उनके जेवर लूट लेते थे। बदमाशों ने लूट की 6 वारदातों को अंजाम देने के बात स्वीकार की है।
