हल्द्वानी: कांग्रेस ने की विजय संकल्प शंखनाद रैली, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संभाला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विजय संकल्प शंखनाद जनसभा के जरिए कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने अभियान का बिगुल फूंक दिया है। हल्द्वानी में कांग्रेस के सभी दिग्गजों ने एक मंच पर आकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हल्द्वानी में विजय संकल्प जनसभा आयोजित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विजय संकल्प शंखनाद जनसभा के जरिए कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने अभियान का बिगुल फूंक दिया है। हल्द्वानी में कांग्रेस के सभी दिग्गजों ने एक मंच पर आकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हल्द्वानी में विजय संकल्प जनसभा आयोजित की गई।

कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंक दिया है पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा सहित कई दिग्गजों ने एक मंच पर आकर एकजुटता दिखाने का प्रयास किया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार ने जो सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा कर लिया तो राजनीतिक से सन्यास ले लेंगे।

संबंधित समाचार