अयोध्या: अरविंद सिंह बने साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोग से चयनित होकर आए अरविंद सिंह को साकेत महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया गया है। गुरुवार सुबह 11 बजे उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। मूलत: आजमगढ़ निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में सर्वप्रथम छात्र हित ही रहेगा। उन्होंने कहा कि साकेत महाविद्यालय में कक्षाओं को नियमित चलाया जाएगा। इसके साथ ही …

अयोध्या। अयोग से चयनित होकर आए अरविंद सिंह को साकेत महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया गया है। गुरुवार सुबह 11 बजे उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। मूलत: आजमगढ़ निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में सर्वप्रथम छात्र हित ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि साकेत महाविद्यालय में कक्षाओं को नियमित चलाया जाएगा। इसके साथ ही शोध कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा। अकादमिक गतिविधियां, व्याख्यान व संगोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा।

वहीं, निवर्तमान प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने कहा कि पिछले दस महीने से कार्यवाहक के रूप में जो जिम्मेदारी कुलपति की तरफ से दी गई थी, मैं उनका आभारी रहूंगा। गौरतलब है कि साकेत महाविद्यालय काफी दिनों से पूर्णकालिक प्राचार्य की का इंतजार कर रहा था।

संबंधित समाचार