जम्मू-कश्मीर: आतंकियों से टकराए सुरक्षा बलों के जवान, मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के चावलगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के चावलगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि जब बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस दौरान एक आतकंवादी मारा गया। उसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

संबंधित समाचार