बिजनौर : स्टेयरिंग फेल होने से वैन पलटी, 7 लोग घायल
बिजनौर,हल्दौर, अमृत विचार। नूरपुर-बिजनौर मार्ग पर गांव पावटी के निकट एक वाहन की स्टेरिंग फेल होने से बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में वैन पलट गई। वाहन में सवार करीब 7 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें राहगीरों ने उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। गुरुवार की सुबह मुबारक …
बिजनौर,हल्दौर, अमृत विचार। नूरपुर-बिजनौर मार्ग पर गांव पावटी के निकट एक वाहन की स्टेरिंग फेल होने से बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में वैन पलट गई। वाहन में सवार करीब 7 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें राहगीरों ने उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
गुरुवार की सुबह मुबारक हुसैन गांव छजुपुरा सादात से सवारी भरकर नौगांवा सादात जा रहा था। जब गाड़ी अम्हेड़ा से आगे निकली तो उसका स्टेरिंग फेल हो गया और वह सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
जिसमें छज्जूपुरा निवासी मो. रजा, नायाब हैदर, रिशु, मसरूर फातमा, आलमा फात्मा, सुबुई फातमा आदि घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सबकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
