बिजनौर : दो कारों की टक्कर में एक की मौत, मासूम समेत 12 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नूरपुर, अमृत विचार। बुधवार की देर रात नूरपुर-चांदपुर मार्ग पर दो कारों की आमने सामने की भिड़त हो गई। जिसमें मासूम बच्चों सहित 12 लोग गंभीर घायल हो गये। घायलों में कार चालक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अफजलगढ़ के गांव हाफीजाबाद चमन निवासी अमजद …

बिजनौर/नूरपुर, अमृत विचार। बुधवार की देर रात नूरपुर-चांदपुर मार्ग पर दो कारों की आमने सामने की भिड़त हो गई। जिसमें मासूम बच्चों सहित 12 लोग गंभीर घायल हो गये। घायलों में कार चालक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अफजलगढ़ के गांव हाफीजाबाद चमन निवासी अमजद (33) पुत्र शौकत अली रेहड़ निवासी खुर्शीद पुत्र यामीन की कार चलाता है।

बुधवार की रात को वह रेहड़ निवासी वसीम पुत्र मंगू, अलतमा पत्नी फहीम, साजिया पत्नी कफील, इकरा पुत्री फहीम, जिहान पुत्र कबीर एवं शेरकोट निवासी वकील पुत्र अकील, नईमा पत्नी वकील, अरहम पुत्र वकील को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात करीब 11:30 बजे नूरपुर-चांदपुर मार्ग पर गांव आजमपुर के पास गन्ना कोल्हू के सामने चांदपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक अन्य कार से भिडंत हो गई।

जिससे कार में सवार उक्त सभी लोगों के अलावा दूसरी कार में सवार विकास पुत्र राजू निवासी मोहल्ला रामनगर, नवीन पूत्र घनश्याम निवासी मोहल्ला बडवान धामपुर एवं दो अज्ञात लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों की चीख-पुकार सुनकर कोल्हू पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पाकर गोरक्षधाम चौकी इंचार्ज हरेंद्र कुमार पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गये। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल जाते समय चालक अमजद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में मृतक के भाई इरसाद की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

फोटो । मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त कार

संबंधित समाचार