लखनऊ: तनाव से मुक्त होंगे बच्चे, शुरू होगी हैप्पीनेस क्लास
लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों बच्चे पढ़ाई का तनाव न लेने पाये इसके लिए हैप्पीनेस क्लास की शुरूआत की जायेगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि हैप्पीनेंस कक्षाओं के लिए एक अलग तरह का …
लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों बच्चे पढ़ाई का तनाव न लेने पाये इसके लिए हैप्पीनेस क्लास की शुरूआत की जायेगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि हैप्पीनेंस कक्षाओं के लिए एक अलग तरह का पाठ्यक्रम होगा, इसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में बच्चों के लिए क्लासों का संचालन करेंगे। दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए 15 जिलों का चयन किया गया है। इसमें लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, मुरादाबाद, प्रयागराज, अमेठी, अयोध्या, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, झांसी व चित्रकूट शामिल है।
दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी कक्षाएं
इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों में ये कक्षाएं दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू की जायेंगी और कक्षाओं का संचालन अनिवार्य होगा, इसकी निगरानी भी बीईओ करेंगे।
तैयार हो रहा पाठ्यक्रम
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है, पाठ्यक्रम के लिए शिक्षकों का भी सुझाव लिया गया था। यह पाठ्यक्रम पांच मूल्यों के इर्द-गिर्द घूमता है। इन के मूल्यों में विश्वास, सम्मान, कृतज्ञता, ममता व स्नेह शामिल है।
ट्रंप की पत्नी ने दिया था सुझाव
दरअसल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति रहते हुए जब भारत आये थे उस दौरान उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद थी, उन्होंने दिल्ली के एक सरकारी स्कूल का दौरा कर हैप्पीनेस क्लास को लेकर सुझाव दिया था। जिसके बाद इसे यूपी में भी लागू करने की योजना तैयार की गयी है, हालांकि दो सालों से कोरोना संक्रमण के चलते ये योजना अमल में नहीं आ पायी थी।
हैप्पीनेंस कक्षाओं के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गयी है, लेकिन कक्षाओं का संचालन दिसंबर माह से किया जायेगा। पहले चरण में 15 जिलों का चयन किया गया है…अजय कुमार सिंह संयुक्त निदेशक एससीईआरटी।
