यूपी चुनाव: भाजपा के पूर्व विधायक ने ली कांग्रेस की सदस्यता, जानें क्या कहा?
लखनऊ। आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक रहे सुरेन्द्र मिश्रा समेत जिला पंचायत, प्रधानों और दूसरे दलों से आये नेताओं ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उन्हें सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने के बाद पूर्व विधायक सुरेन्द्र मिश्रा ने …
लखनऊ। आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक रहे सुरेन्द्र मिश्रा समेत जिला पंचायत, प्रधानों और दूसरे दलों से आये नेताओं ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उन्हें सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने के बाद पूर्व विधायक सुरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने साढे़ चार साल में सिर्फ जनविरोधी नीतियां बनाई और जातिवाद फैलाया, जिसकी वजह से लोग मंहगाई से भ्रष्टाचार और अपराध से परेशान हैं।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार से विपक्ष में एक मात्र कांग्रेस पार्टी है जो लड़ रही है, दूसरे दल जो अपने को विपक्ष का दावा करते है वह ‘आइसोलेट’ हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी भाजपा सरकार से उब चुके हैं। कांग्रेस का परिवार बढ़ रहा है, हम 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस की सरकार बनायेगें।
इन्होंने भी ली सदस्यता
सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से अंशुमान सिंह, दुर्गा प्रसाद पांडेय, विकास मौर्या, अभिषेक सिंह, राम सिंह, जय प्रकाश पांडेय, दया शंकर पांडेय, भानू प्रताप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कोमल शर्मा, यशवंत सिंह नागा, जुबैर अहमद, तौफीक अहमद, पूर्व प्रधान हरिराम यादव, संतोष तिवारी, पतिराम यादव, एसपी सिंह उर्फ भगवान सिंह व गोरखपुर से बीडीसी ओम प्रकाश सिंह, राम सहाय सिंह, अंकित सिंह, विजय प्रताप सिंह शामिल रहे।
