बरेली: प्रेम जाल में फंसाकर पांच साल तक किया युवती के साथ दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेम जाल में फंसाकर युवक युवती को पांच साल पहले अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने युवती का तीन बार गर्भपात भी कराया। इसके बाद युवक ने चुपचाप किसी और से शादी कर ली। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर …

बरेली, अमृत विचार। प्रेम जाल में फंसाकर युवक युवती को पांच साल पहले अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने युवती का तीन बार गर्भपात भी कराया। इसके बाद युवक ने चुपचाप किसी और से शादी कर ली। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि 2016 में उसके पड़ोस का रहने वाला आरोपी युवक गुड्डू कश्यप ने उससे दोस्ती कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह अपने साथ भगा ले गया। बाद में आरोपी ने उसे अलग अलग जगहों पर रखा और उसके दुष्कर्म करता रहा।

आरोप है कि गुड्डू ने उसके साथ 8 जून 2016 से 10 अगस्त 2021 तक शारीरिक शोषण करते हुए जबरन संबंध बनाये। इस बीच वह तीन बार गर्भवती हुई और आरोपी गुड्डू ने तीनों बार गर्भपात करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि गुड्डू ने उसके साथ कई बार आप्रकृतिक संबंध भी बनाये और इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

वहीं आरोपी कई कई दिन कमरे में अकेला छोड़कर घर से बाहर रहता था। इसी बीच में आरोपी गुड्डू के पिता, मां, भाई और बहनों ने साजिश रच आरोपी गुड्डू की शादी करा दी। जिसके बाद 10 अगस्त को जब वह आरोपी के घर गई तो वहां उसकी पत्नी वहां रह रही थी। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार