बरेली: डाक्टर पर बंधक बनाकर अश्लीलता करने का आरोप
बरेली, अमृत विचार। निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने वहां के दो डाक्टरों पर केबिन में बुलाकर अश्लील बातें करने और छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब वह अपना वेतन लेने गई तो दोनों डाक्टरों ने उसे बंधक बना लिया और फिर उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद मौके …
बरेली, अमृत विचार। निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने वहां के दो डाक्टरों पर केबिन में बुलाकर अश्लील बातें करने और छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब वह अपना वेतन लेने गई तो दोनों डाक्टरों ने उसे बंधक बना लिया और फिर उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे वहां से छुड़वाया।
बदायूं की रहने वाली युवती ने बताया कि वह बरेली के निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। उसकी नौकरी 10 सितंबर को लगी थी। नर्स का आरोप है कि जिस अस्पताल में वह काम करती थी। उसका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। उसे फर्जी रूप से चलाया जा रहा है। आरोप है कि अस्पताल के दोनों डाक्टर उसे केबिन में बुलाकर उसके साथ अश्लील बात करते हुए छेड़खानी करते थे। विरोध करने पर डाक्टरों ने उससे कहां कि अगर नौकरी करनी है तो यह सब सहना होगा।
पीड़िता ने कुछ दिन पहले नौकरी छोड़ दी। इसके बाद 10 नवंबर को एक डाक्टर ने उसे फोन करके उसका वेतन देने के लिए बुलाया। जब पीड़िता वेतन लेने पहुंची तब उसे बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों डॉक्टरों ने उसके साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर गालियां दी। युवती ने 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया। इसके बाद वह छूट सकी। पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
