पीलीभीत: शराब के नशे में सिपाही ने की अभद्रता, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। नशे की हालत में एक सिपाही ने रोडवेज बस में जमकर हंगामा किया। सवारियों से गाली गलौज के बाद विरोध करने पर झगड़े को उतारू हो गया। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुँची और सिपाही को हिरासत में ले लिया। उसका मेडिकल परीक्षण …

पीलीभीत, अमृत विचार। नशे की हालत में एक सिपाही ने रोडवेज बस में जमकर हंगामा किया। सवारियों से गाली गलौज के बाद विरोध करने पर झगड़े को उतारू हो गया। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुँची और सिपाही को हिरासत में ले लिया। उसका मेडिकल परीक्षण कराने को भेजा गया। सिपाही शाहजहांपुर के जोया थाने का पैरोकार बताया जा रहा है।

घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है। एक सिपाही रोडवेज की बस में सवार था। आरोप है वह नशे की हालत में था। सवारियों से गाली गलौज की गई। पहले तो लोग इसे नज़र अंदाज़ कर गए। मगर बाद में विरोध जताया। इस पर सिपाही कुछ यात्रियों से झगड़ने लगा। भीड़ ने इसके वीडियो बना लिए और वायरल करने के साथ ही शिकायत कर दी।

नौगवां चौराहा के पास पहुँचते ही सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पूरे मामले की जानकारी की। उसके बाद सिपाही को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि एक सिपाही नशे में हंगामा कर रहा था। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर भेजी गई। कार्रवाई कराई जा रही है। आरोपी सिपाही शाहजहांपुर के जोया थाने का पैरोकार बताया जा रहा है।

संबंधित समाचार