बरेली: रेड लाइट बंद होते ही मिल गई जाम से राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के तहत आनन फानन में प्रमुख चौराहों पर रेड लाइट लगा दी गईं लेकिन इससे जाम में निजात मिलने की वजाय वहां पर जाम लगने लगा। डेलापीर पर सबसे अधिक समस्या हुई तो पुलिस को वहां की लाइट बंद करवानी पड़ गई। इसके बाद जब अन्य चौराहों पर भी जाम …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के तहत आनन फानन में प्रमुख चौराहों पर रेड लाइट लगा दी गईं लेकिन इससे जाम में निजात मिलने की वजाय वहां पर जाम लगने लगा। डेलापीर पर सबसे अधिक समस्या हुई तो पुलिस को वहां की लाइट बंद करवानी पड़ गई। इसके बाद जब अन्य चौराहों पर भी जाम लगने लगा तो एसएसपी ने पीलीभीत बाईपास की सभी रेड लाइटों को फिलहाल बंद करवा दिया है। इसके बाद वहां ट्रैफिक आराम से चल रहा है।

स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के चलते सौ फिटा तिराहा, डोहरा मोड़, बीसलपुर चौराहा, मालियों की पुलिया के पास, डेलापीर चौराहे को रेड लाइट लगाकर ट्रैफिक को उससे चलाने का प्रयास किया गया। लेकिन इससे जाम में निजात मिलने की वजय जाम लगने लगा। सबसे अधिक जाम की समस्या डेलापीर पर हुई। वहां रेड लाइट की टाईमिंग में बदलाव करके भी सुधार का प्रयाय किया गया लेकिन जाम की समस्या का हल नहीं मिला। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शाम को घूमकर चौराहों पर नजर डाली तो उन्हें सभी चौराहों पर जाम लगा मिला।

किसी तरफ वाहन ही नही थे, लेकिन उस तरफ की ग्रीन लाइट जल रही थी। इससे चौराहे की अन्य सड़कों पर जाम लग रहा था। जाम न लगे इसलिए एसएसपी ने बुधवार की शाम से ही इन चौराहों की रेड लाइट को बंद करवा दिया। इसके बाद जाम की समस्या लगभग न के बाराबर हो गई।

रेड लाइट को बंद कराया गया है। उनसे टाइमिंग को लेकर जाम लग रहा था। कुछ समय बाद इन चौराहों पर हीट सेंसर लगाए जाएंगे। जिसके बाद जिस तरफ वाहनों की भीड़ ज्यादा होगी उस तरफ की लाइट ग्रीन हो जाएगी और ट्रैफिक जाम नहीं होगा। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार