बरेली: कार न मिलने पर महिला के घर जाकर दे दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कार न मिलने पर पति ने महिला को उसके घर जाकर तीन तलाक दे दिया। वहीं तलाक देने से पहले आरोपी ने अपनी एक साल की बेटी को भी मारने का प्रयास किया। इस मामले में प्रेमनगर पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। बड़ा बाजार गली वजीर अली निवासी …

बरेली, अमृत विचार। कार न मिलने पर पति ने महिला को उसके घर जाकर तीन तलाक दे दिया। वहीं तलाक देने से पहले आरोपी ने अपनी एक साल की बेटी को भी मारने का प्रयास किया। इस मामले में प्रेमनगर पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
बड़ा बाजार गली वजीर अली निवासी वरीशा ने बताया कि उसका निकाह प्रेमनगर मौलानगर निवासी जहांगीर खां से 2 जुलाई 2020 में हुआ था।

आरोप है की विदा होकर जाने के बाद सास चन्दा बी ने सारे जेवर उतारकर अपने पास रख लिये। इसके साथ ही कहा कि दहेज में बड़ी कार मिलनी चाहिए थी। इसके बाद से आरोपी ससुराली वरीशा को आये दिन प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि पति समेत देवर फैजान, अजीज, आरोपी पति का बहनोई मुन्ना खां, खालू अजीम किसी ने किसी बहाने से मारने पीटने लगे।

इसी दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया और इसके बाद से ससुराली ज्यादा नाराज होकर लड़की पैदा होने का ताना देने लगे। जिसके बाद आरोपियों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी पति से उसके मां बाप घर आये और बेटी को पैरों से पकड़कर जमीन पर मारने लगा। पति का विरोध करने पर उसने पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार