हरदोई: शिविर लगाकर यात्रियों को दी गई कानूनी जानकारी
हरदोई। विधिक सेवा प्राधिकरण ने गुरुवार को रोडवेज बस स्टेशन पर शिविर लगाकर विधिक जानकारियां उपलब्ध कराईं। प्राधिकरण कर्मियों ने आने जाने वाले यात्रियों को कानूनी जानकारियों से परिचित कराया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के …
हरदोई। विधिक सेवा प्राधिकरण ने गुरुवार को रोडवेज बस स्टेशन पर शिविर लगाकर विधिक जानकारियां उपलब्ध कराईं। प्राधिकरण कर्मियों ने आने जाने वाले यात्रियों को कानूनी जानकारियों से परिचित कराया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रचार प्रसार का कार्य हरदोई रोडवेज स्टेशन पर गुरुवार को यात्रियों को विधिक साक्षरता के माध्यम से जागरूक किया गया।
उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे और न्यायालय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली क्षतिपूर्ति योजनाओं के बारे में बताया गया। शिविर में पीएलबी शिवम कश्यप और विनय पाल द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
