ऐतिहासिक होगी कुशीनगर की विजय यात्रा रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर विजय यात्रा पर निकले अखिलेश यादव के झांगा हाटा और जनपद में ऐतिहासिक स्वागत के लिए जहां स्थानीय नेता मंच व रैली स्थल की तैयारी में लगे हैं वहीं, दूसरी ओर किसान नेता, युवा सपा नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष ने जनसंपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति को गति देने के लिए दिन-रात …

कुशीनगर विजय यात्रा पर निकले अखिलेश यादव के झांगा हाटा और जनपद में ऐतिहासिक स्वागत के लिए जहां स्थानीय नेता मंच व रैली स्थल की तैयारी में लगे हैं वहीं, दूसरी ओर किसान नेता, युवा सपा नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष ने जनसंपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति को गति देने के लिए दिन-रात लगें हुए हैं। सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह अपने कुशल रणनीति व कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने वाले राजनेता है। उन्होंने गांव-गांव में जनसंवाद व जनसंपर्क कर लोगों के सुख-दुख के साथी के रुप में पहचान बनाई है। उन्होंने अखिलेश के विजय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया, जिससे कार्यकर्ताओं मे नई उर्जा का संचार दिख रहा है।

वहीं, सपा से जुड़े लोगों की माने तो पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह व उनके बड़े सुपुत्र रणविजय सिंह उर्फ मोहन बाबू सुबह पांच बजे से रात ग्यारह बजे तक क्षेत्र के लोगों से मिलकर जनसंवाद के जरिए अखिलेश की ओर से जनहित में किए गए ऐतिहासिक विकास, जनोपयोगी कल्याणकारी योजनाओं को वर्तमान सरकार की तरफ से बन्द करने और भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से अवगत कराया। साथ ही सभी को एक मंच पर आकर भाजपा को उखाड़ फेंकने की बात कहीं।

इसके अलावा अखिलेश को सूबे का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ भाजपा के जनविरोधी नीतियों, कृषि कानून, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अत्याचार से पीड़ित लोग वर्तमान सरकार की पोल खोल रहे है। इस सरकार मे छात्र, नौजवान, व्यापारी, किसान, बेरोजगार सब पीड़ित हैं। चारों तरफ से भ्रष्टाचार की आवाज निकल रही है। उन्होंने आगे कहा कि झांगा मे 13  नवंबर को अखिलेश का अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा और आम जनता उनकी विचारों को आत्मसात करेंगी। इस दौरान सभासद संजीव कुमार राव उर्फ पिन्टू बाबू, पूर्व प्रधान झांगा रामप्रवेश सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सचिन्द्र यादव, राजेश राव, विजय मिश्र, विनय कुमार सिंह, बड़ेलाल उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार