हरदोई: जिला पंचायत अध्यक्ष ने शुरू किया सदस्यता अभियान
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी ने वृहद स्तर पर सभी वर्गों को भाजपा परिवार के साथ जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने नगर में आयोजित सदस्यता शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने किया। सदस्यता शिविर मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने महिला …
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी ने वृहद स्तर पर सभी वर्गों को भाजपा परिवार के साथ जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने नगर में आयोजित सदस्यता शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने किया।
सदस्यता शिविर मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ भाजपा के नए सदस्य बनाने सहित पुराने सदस्यों का सत्यापन किया। इस अवसर पर समस्त नवीन सदस्यों का भाजपा परिवार मे स्वागत करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत ने सदस्यों को भाजपा सरकार की नीतियों की जानकारी दी।
सदस्यता शिविर मे प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा हरदोई अलका गुप्ता, नगर अध्यक्ष मधुबाला गुप्ता, नगर महामंत्री सीमा मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी कविता टंडन व जिला कार्यकारिणी सदस्य पूनम राजवंशी आदि उपस्थित रहीं।
