बाराबंकी: मंत्री दारा सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला योजना समिति की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जनपद के विकास का खाका तैयार करने को लेकर जिला योजना समिति की बैठक का डीआरडीए सभागार में अयोजन किया गया। अध्यक्ष वन्य जीव मंत्री दारा सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी-अपनी मांगे रखी। त्रिस्तरीय चुनाव सम्पन्न होने के सात महीनो के अंतराल पर हुई इस बैठक में जनपद के …

बाराबंकी। जनपद के विकास का खाका तैयार करने को लेकर जिला योजना समिति की बैठक का डीआरडीए सभागार में अयोजन किया गया। अध्यक्ष वन्य जीव मंत्री दारा सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी-अपनी मांगे रखी। त्रिस्तरीय चुनाव सम्पन्न होने के सात महीनो के अंतराल पर हुई इस बैठक में जनपद के विकास को लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने विकास के मुद्दे और समस्याओं पर मंत्री दारा सिंह चौहान और जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह का ध्यान आकर्षित किया।

सिरौली गौसपुर तृतीय सीट के जिला पंचायत सदस्य अहमद शहंशाह ने खस्ताहाल नालो और सड़को की ध्वस्त हालत, किसानों को आलू की फसल के लिये खाद्य, डीऐपी और यूरिया आदि की कमी की समस्या को दूर करने की मांग उठाई। शहंशाह ने बेमौसम बरसात में धान की फसल का गिरना और उसका मुआवजा दिये जाने के साथ धान क्रय केन्द्रो पर हाइब्रीड धान को औने-पौने दामों पर खरीदे जाने के खिलाफ आपत्ति जतायी।

वहीं बंकी चतुर्थ से सदस्य जिला पंचायत शिव बहादुर वर्मा ने कहा कि सात महीने का समय बीत जाने के बावजूद एक भी प्रस्ताव का पास नहीं होना किसानों के धान को खरीदने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा, जबकि बेमौसम बरसात से किसान की धान की फसले तबाह हुई है। इसी क्रम में सदस्य जिला पंचायत त्रिवेदीगंज तृतीय नेहा सिंह आनन्द काफी सख्त दिखी, नेहा सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया एवं आगे उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हम कई समस्याओं के बारे में अवगत करा चुके है।

लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का समाधान नही हुआ है, खाद की किल्लत से जूझ रहे। किसानों की आवाज को नेहा सिंह ने सदन में गंभीरता से उठाया, सीएचसी त्रिवेदीगंज एवं हैदरगढ़ में खराब पड़े नलों के रिबोर, बडवल में 330 के वी पॉवर प्लांट लगाने के सम्बंध में आवाज उठाई। बताते चलें नेहा सिंह आनंद अभी कुछ माह पूर्व ही जिला पंचायत में टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के खिलाफ अपने जिला पंचायत सदस्यों के साथ धरने पर बैठी थी।

नेहा सिंह आनंद का कहना है कि जब तक जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तब तक हम जनता की समस्याओं को उठाते रहेंगें। बैठक में मुख्यरूप से मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, एमएलसी राजेश यादव, विधायक सतीश चन्द्र शर्मा, साकेंद्र वर्मा, शरद अवस्थी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार