बाराबंकी: सड़क हादसे में मटर व्यवसायी की दर्दनाक मौत
बाराबंकी। दो दशकों से अपने पिता से विरासत में मिला हरी मटर का कारोबार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसकी दर्दनाक मौत की खबर जिसने भी सुनी वह दुखी हुआ। जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला आज़ाद नगर के पैसार निवासी आकाश मौर्या (30) पुत्र …
बाराबंकी। दो दशकों से अपने पिता से विरासत में मिला हरी मटर का कारोबार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसकी दर्दनाक मौत की खबर जिसने भी सुनी वह दुखी हुआ। जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला आज़ाद नगर के पैसार निवासी आकाश मौर्या (30) पुत्र राम गोपाल सुबह के पांच बजे साईकिल से नवीन मंडी सब्जी की खरीदारी के लिये निकला था।
जैसे ही अपनी साईकिल से विजय पुराने अखाड़े के सामने मुख्य मार्ग पर पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में आयी गंभीर चोटों के चलते पुलिस ने उसे इलाज़ के जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।मृतक शहर और आसपास के होटलों और मिठाई की दुकानों पर साल के 12 महीने हरी मटर की सप्लाई का काम करता था। प्रत्यक्ष दर्शीयो की माने तो उसकी साईकिल के पहिये में दुर्घटना का सबब बने वाहन की वाहन नम्बर प्लेट रह गयी थी।
