रामपुर : मिलक चिकना में प्रशासन ने 8 मकानों पर चलवाई जेसीबी
रामपुर, अमृत विचार। मिलक चिकना में कुछ ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायतें लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को मिल रहीं थी। शुक्रवार को एसडीएम और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर इन मकानों से सरकारी जमीन को मुक्त कराया। इस दौरान काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जिले भर में …
रामपुर, अमृत विचार। मिलक चिकना में कुछ ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायतें लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को मिल रहीं थी। शुक्रवार को एसडीएम और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर इन मकानों से सरकारी जमीन को मुक्त कराया। इस दौरान काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
जिले भर में लोगों ने जगह-जगह खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा है। प्रशासन लगातार सरकारी स्थानों को कब्जा मुक्त करा रही है। ऐसा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र मिलक चिकना से जुड़ा है। यहां पर भी कई तालाबों और गड्ढे के रुप में सरकारी जमीन दर्ज थी। इस पर गांव के कुछ लोगों ने अतिक्रमण का रखा था। शिकायतें लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को मिल रहीं थी।
शुक्रवार को एसडीएम सदर मनीष मीणा और तहसीलदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उसके बाद टीम ने तालाब पर बने कई मकानों और गड्ढे पर किए गए कब्जों पर जेसीबी चलवाकर उसको कब्जा मुक्त कराया। इस तरह से करीब 8 मकानों पर प्रशासन की जेसीबी गरजी। इस दौरान काफी समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई घंटे के बाद टीम वहां से लौट आई। तहसीलदार प्रमोद कुमार ने बताया कि गाटा संख्या 57, 231, 147 व 223, 59 जो कि खेल के मैदान के रूप में अभिलेखों में दर्ज होने के कारण इन सभी जगहों से कब्जा हटवाया।
