बिजनौर : रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/ सहसपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के मेवा नवादा रेलवे लाइन पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मेवानवादा मुरादाबाद की डाउन रेलवे लाइन पर पोल संख्या 1433/26 व 24 के निकट शुक्रवार की …

बिजनौर/ सहसपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के मेवा नवादा रेलवे लाइन पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मेवानवादा मुरादाबाद की डाउन रेलवे लाइन पर पोल संख्या 1433/26 व 24 के निकट शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली।

जिसके जिसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। सूत्रों का कहना है कि महिला ट्रेन से गिरी है। जबकि समाचार भेजे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

संबंधित समाचार