बरेली: सपाईयों ने ‘देश बचाओ, भाजपा भगाओ’ चौपाल लगाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना, पूर्व जिला महासचिव प्रमोद बिष्ट के नेतृत्व में शुक्रवार को ‘भाजपा भगाओ देश बचाओ’ जन जागरण चौपाल जोगी नवादा , एजाज नगर गौटिया में लगाई गई। इसमें नागरिकों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही प्रमुख लोगों को मतदाता सूची में …

बरेली/बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना, पूर्व जिला महासचिव प्रमोद बिष्ट के नेतृत्व में शुक्रवार को ‘भाजपा भगाओ देश बचाओ’ जन जागरण चौपाल जोगी नवादा , एजाज नगर गौटिया में लगाई गई। इसमें नागरिकों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही प्रमुख लोगों को मतदाता सूची में नाम सही कराने की बात कही।

चौपाल में अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए कार्यों को बताते हुए संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि सपा सरकार ने जहां सभी नागरिकों के विकास का मार्ग अग्रसर किया था वहीं भाजपा ने बेड़ा गर्क कर दिया। प्रमोद बिष्ट ने कहा कि इस समय मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे हैं जनता को जागरूक बनकर मतदाता सूची में अपना नाम सही कराना होगा। कहीं कोई गलत तरीके से नाम ना काट दें इस पर विशेष नजर रखे।

महानगर उपाध्यक्ष हैदर अली ने कहा कि 2022 के चुनाव में जनता अत्याचारों का बदला वोट की ताकत से लेगी। पिछले कुछ समय से भाजपा समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता भी सपा में शामिल होकर इस बात को जगजाहिर कर चुके हैं। इस मौके पर अरविंदर सिंह बेदी, यूनुस अली, मुशताक मंसूरी आदि प्रमुख थे।

संबंधित समाचार