बरेली: वैक्सीनेशन को लेकर डीएम ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश
बरेली, अमृत विचार। जिले में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन भी लगातार जरूरी कदम उठा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड वैक्सीनेशन, ब्लड बैंक तथा अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के संबंध में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 से सम्बन्धित …
बरेली, अमृत विचार। जिले में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन भी लगातार जरूरी कदम उठा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड वैक्सीनेशन, ब्लड बैंक तथा अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के संबंध में बैठक की।
इस दौरान उन्होंने कोविड-19 से सम्बन्धित उपचार के सम्बन्ध में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कोविड वैक्सीनेशन अभियान पूर्ववत बनाएं रखने के लिए आवश्यक प्रचार प्रसार नियमित रूप से सुनिश्चित करने और जनपद में कितने वैक्सीनेशन केन्द्र कार्यरत हैं तथा वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में आम जन तक सूचनाएं पहुंचाने के लिए कहा।
बैठक में कोविड वैक्सीनेशन के लिए पात्र लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण व स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं की रोकथाम के लिए विचार-विमर्श भी किया गया।
इस दौरान बैठक में आईएमए अध्यक्ष डा. विमल भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलवीर सिंह, एडीएसआईसी डा. सुबोध शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह, डा. विनोद पगरानी तथा जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डा. यूवी सिंह, आईएमए ब्लड बैंक प्रभारी डा. रेनू उप्पल समेत अन्य मेडिकल कालेज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिले में 75 प्रतिशत लोगों ने लगवाया कोरोना रोधी टीका
जिले में शुक्रवार को वैक्सीनेशन की रफ्तार में बढ़ोतरी हुई है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार जिले में 52 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 39,473 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 18 हजार का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 15354 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, जिसमें से 14009 ने कोविशिल्ड व 1345 लोगों ने कोवैक्सीन लगवाई। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए विभाग ने 34 हजार का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 24119 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
