हरदोई: मतदान केंद्रों पर चलाया गया विशेष अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। विशेष मतदाता अभियान के तहत जिले के समस्त मतदान केंद्रों पर शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक नवीन मतदाताओं के मत बनाए जाएंगे। वहीं मतदाता सूचियों में संशोधन के कार्य किए जाएंगे। बताते चलें आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी …

हरदोई। विशेष मतदाता अभियान के तहत जिले के समस्त मतदान केंद्रों पर शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक नवीन मतदाताओं के मत बनाए जाएंगे। वहीं मतदाता सूचियों में संशोधन के कार्य किए जाएंगे।

बताते चलें आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विशेष मतदाता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को जिले में विशेष मतदाता अभियान का आयोजन किया गया है। जिसके तहत नवीन मतदाताओं के वोट बनाए जाएंगे जिन्होंने 18 साल की आयु इस वर्ष पूर्ण कर ली है। इसी के साथ इस अभियान में महिलाओं के अधिक से अधिक वोट बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। विद्यालयों व अन्य मतदान केंद्रों पर शनिवार की सुबह से ही कर्मचारी इस अभियान में तेजी से लगे हुए हैं।

जगह-जगह जिला स्तरीय अधिकारी इस विशेष अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। अभियान का उद्देश्य अधिक-अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करना और जिन मतदाताओं के अभी तक मत नहीं बने हैं। उनके मत बना कर निर्वाचन में भागीदारी सुनिश्चित करने का अभियान चुनाव आयोग द्वारा चलाया गया है। इस क्रम में जिला अधिकारी अविनाश कुमार, अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, उपजिलाधिकारी दीक्षा जैन समेत सभी निर्वाचन से जुड़े हुए अधिकारी व कर्मचारी पूरे मनोयोग से मिलकर मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान का संचालन कर रहे हैं। शनिवार को पूरे जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही इस विशेष अभियान की शुरुआत कर दी गई है।

संबंधित समाचार