हरदोई: हैरो से कटकर प्रधानाचार्य की हुई दर्दनाक मौत
हरदोई। खेत जोतते समय ट्रैक्टर में लगे हैरो हल के नीचे आ जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघराई निवासी कमलेश यादव जो कि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गत दिवस ट्रैक्टर से अपने खेत की …
हरदोई। खेत जोतते समय ट्रैक्टर में लगे हैरो हल के नीचे आ जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघराई निवासी कमलेश यादव जो कि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गत दिवस ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करा रहे थे। तभी ट्रैक्टर में लगे हैरो के नीचे वह आ गए। जिससे कटकर उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
कमलेश यादव की मौत से शिक्षा जगत में शोक फैल गया समाजसेवी भगत बाबा तेजगिरि , अवनीश यादव विमलेश शर्मा, अशोक कुमार सहित अनेक लोगों ने तेजगिरि विद्या पीठ पर एक शोक सभा का आयोजन कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
