अमरोहा : विशेष पुनरीक्षण अभियान आज, एसडीएम ने बूथों पर पहुंचकर किया निरीक्षण
अमरोहा, अमृत विचार। विशेष पुनिरीक्षण अभियान के चलते आज सभी बूथों पर वोट बनाए जा रहे है। मतदाता बूथ पर पहुंचकर त्रुटियों और अशुद्धियों को सही करा रहे है। एसडीएम सदर विजयशंकर ने बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। शनिवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान का आयोजन किया गया। जिसके तहत बीएलओ अपने अपने बूथों पर रहे …
अमरोहा, अमृत विचार। विशेष पुनिरीक्षण अभियान के चलते आज सभी बूथों पर वोट बनाए जा रहे है। मतदाता बूथ पर पहुंचकर त्रुटियों और अशुद्धियों को सही करा रहे है। एसडीएम सदर विजयशंकर ने बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
शनिवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान का आयोजन किया गया। जिसके तहत बीएलओ अपने अपने बूथों पर रहे और वोटर बढ़ाने, घटाने तथा अन्य प्रकार के दुरुस्तीकरण के काम किए। इस दौरान एसडीएम विजयशंकर मिश्र ने सुशीला देवी इंटर कॉलेज में बीएलओ को चेक कर अन्य बूथों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
इसमें अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिये। एसडीएम ने लोगों ने अपील करते हुए कहा कि जो लोग 1 जनवरी 2022 तक जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो रही है। वह फार्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची शामिल आज करा सकते है।
