बाल दिवस के दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र सिखाएंगी प्रियंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। यूपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आगामी 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर 14 जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीतने के मंत्र सिखाएंगी। उल्लेखनीय है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप …

बुलंदशहर। यूपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आगामी 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर 14 जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीतने के मंत्र सिखाएंगी। उल्लेखनीय है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी शो पाल सिंह ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि वाड्रा यहां अनूप शहर स्थित गंगा मैया की पूजा अर्चना करेंगी। उसके बाद दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 14 जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व सांसद, विधायक और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत के गुर सिखायेंगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधा संवाद भी करेंगी। इसका मकसद विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश देंगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कांग्रेस के कई राष्ट्रीय प्रांतीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

संबंधित समाचार