अयोध्या: पीएनसी कर्मचारी की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत
अयोध्या। फोरलेन निर्माण कार्य में लगे एक कर्मी की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया मृतक वाराणसी का निवासी है। अयोध्या रायबरेली हाईवे को फोरलेन बनाने का कार्य चल रहा है जिसे कार्यदाई संस्था पीएनसी कर रही है। इसमें जय प्रकाश …
अयोध्या। फोरलेन निर्माण कार्य में लगे एक कर्मी की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया मृतक वाराणसी का निवासी है। अयोध्या रायबरेली हाईवे को फोरलेन बनाने का कार्य चल रहा है जिसे कार्यदाई संस्था पीएनसी कर रही है। इसमें जय प्रकाश ( 26) निवासी भूरेगांव केसहरी रोड़ जिला वाराणसी काम कर रहा था।
बताते हैं कि शनिवार को थाना क्षेत्र के पिठला गांव के पास पुलिया बनाई जा रही थी कि जय प्रकाश ने जैसे ही पुलिया बनने में लगने वाली सरिया को ऊपर उठाया वैसे ही उसके ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार छू गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आनन-फानन में काम कर रहे उसके साथी झुलसे जयप्रकाश को लेकर पास में ही स्थित सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कुमारगंज संतोष सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है ।
