हरदोई: नदी में डूबे वृद्ध का तीसरे दिन बरामद हुआ शव
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में नदी में दूबे वृद्ध का तीसरे दिन शनिवार को शव बरामद हुआ। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर मजरा खानूपुर निवासी 80 …
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में नदी में दूबे वृद्ध का तीसरे दिन शनिवार को शव बरामद हुआ। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर मजरा खानूपुर निवासी 80 साल के रामगोपाल तीन दिन पहले गर्रा नदी किनारे खेत देखने के लिए गया हुआ था। जहां पर नदी किनारे पैर फिसल जाने के चलते नदी में डूब गया। परिजनों ने वृद्ध की काफी तलाश की लेकिन शव नहीं बरामद हो सका। परिजन वृद्ध की तलाश करने में जुटे हुए थे।
शनिवार की सुबह घटनास्थल से लगभग आधा किलो मीटर की दूरी पर वैजूपुर गांव के निकट शव बरामद हुआ। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
