मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में देर रात बीमार मां को देखने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने युवक का शव मोर्चरी में रखवा कर पुलिस …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में देर रात बीमार मां को देखने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने युवक का शव मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी।

तलाशी में युवक की जेब से उसके भाई का मोबाइल नंबर मिला। पुलिस ने इस नंबर पर उसके भाई से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। इस पर दोपहर करीब दो बजे मृतक के पिता और भाई मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त 36 वर्षीय मनोज कुमार निवासी मझोली चौराहा थाना मझोला के रूप में की।

भाई मनवीर ने बताया कि उनकी मां विमला पथरी के इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती है। होटल पर काम करने वाला मनोज मां को देखने के लिए जिला अस्पताल आ रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। परिवार में मां विमला, पिता मुरारी लाल, छोटा भाई मनवीर और एक बहन विजयवती है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिवार में कोहराम मचा है।

संबंधित समाचार