मिर्जापुर: बालिका से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के साथ भेड़ चराने के दौरान दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीया बालिका बीते 31 अक्टूबर को बगल के गांव स्थित प्लांटेशन में भेड़ चराने के लिए गई …

मिर्जापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के साथ भेड़ चराने के दौरान दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीया बालिका बीते 31 अक्टूबर को बगल के गांव स्थित प्लांटेशन में भेड़ चराने के लिए गई थी जहां बालिका को अकेली देखकर गांव निवासी युवक ने बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म किया था।

बालिका ने घर वालों को आपबीती बताई। जिसके बाद बालिका के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग थी। पहले पुलिस ने भेड़ चोरी व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था लेकिन बालिका के पिता ने उच्चाधिकारियों के यहां गुहार लगाई तब जाके पुलिस ने बालिका का मेडिकल जांच करवाया और बालिका के बयान के बाद आरोपी के विरुद्ध 7 नवंबर को पाक्सो व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

जहां शनिवार सुबह प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह कांस्टेबल रामजी यादव, विनोद यादव ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित मोहित कोल को थाना क्षेत्र के प्रयागराज जिले की सीमा सीमा स्थित नैड़ी पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया आरोपी युवक कहीं भागने की फिराक में था कि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी मोहित कोल को मुखबिर की सूचना पर नैड़ी पेट्रोल पंप के पास से शनिवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव