सीतापुर: जमीनी रंजिश में ग्रामीण की पीट-पीटकर कर हत्या, कई जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कोतवाली इलाके के भरहरमऊ गांव में जमीनी रंजिश में दबंगों ने एक ग्रामीण की पीट कर हत्या कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले। घटना की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। …

सीतापुर। कोतवाली इलाके के भरहरमऊ गांव में जमीनी रंजिश में दबंगों ने एक ग्रामीण की पीट कर हत्या कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले। घटना की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

महमूदाबाद कोतवाली इलाके के भरहरमऊ गांव निवासी प्रदीप व बांठे 40 पुत्र साकिर के बीच जमीनी रंजिश चल रही थी। इन दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका था। शनिवार की शाम फिर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले। इस मारपीट में हमलावरों ने बांठे की पीट कर हत्या कर दी।

मारपीट में कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद हत्यारोपी भाग निकले। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना को लेकर इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा का कहना है कि दो पक्षों में रंजिश के चलते मारपीट हुआ है। जिसमें बांठे नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटे आई हैं। मामले में तहकीकात की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार