बरेली: फेसबुक से शुरू हुआ प्यार शादी तक, अब 10 माह में छोड़ने की नौबत
भोजीपुरा, अमृत विचार। एक युवक ने नोएडा की एक युवती को फेसबुक के जरिए प्रेमजाल मे फंसा लिया। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद शादी के 10 माह साथ रहने के बाद पत्नी को छोड़कर अपने भोजीपुरा स्थित पैतृक गांव चला गया। थाना …
भोजीपुरा, अमृत विचार। एक युवक ने नोएडा की एक युवती को फेसबुक के जरिए प्रेमजाल मे फंसा लिया। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद शादी के 10 माह साथ रहने के बाद पत्नी को छोड़कर अपने भोजीपुरा स्थित पैतृक गांव चला गया। थाना पुलिस ने मामला नोएडा का बताकर कार्रवाई करने से पल्ला झाड़ लिया।
थाना क्षेत्र के अटापट्टी शुमाली का युवक नोएडा में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता था। उसी दौरान नोएडा की रहने वाली एक युवती से उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई। पहली मुलाकात में प्यार हुआ और उसने युवती को शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद संबंध बनाए। लड़की ने शादी की जिद की और कानून का भय दिखाया तब तब लड़का शादी के लिए राजी हो गया। दोनों ने शादी 2020 करवाचौथ वाले दिन की। इसके बाद 10 माह तक वह पत्नी के साथ रहा और फिर नौकरी छोड़कर चला आया।
पीडिता ने नोएडा मे संबंधित थाने में तहरीर दी और पुलिस अफसरों को शिकायती पत्र दिए। लेकिन नोएडा पुलिस ने मामला बरेली का बताकर बरेली जाने को कहा। जब पीडिता ने बरेली एसएसपी के शिकायत प्रकोष्ठ में दिया तो वहां से भोजीपुरा पुलिस को शिकायती पत्र भेज दिया। पीड़िता जब भोजीपुरा पुलिस के पास आई तो भोजीपुरा पुलिस ने भी कह दिया कि मामला नोएडा का है।
भोजीपुरा पुलिस से इसका कोई लेना देना नहीं है। इस संबंध मे वरिष्ठ उप निरीक्षक आलोक कुमार मिश्र ने बताया कि युवती की शादी नोएडा में हुई थी। इस लिए प्रकरण को नोएडा पुलिस ही देखेगी।
