मुरादाबाद: गारमेंट्स की दुकानों में हुई चोरी, छत काट कर चोर ले गए लाखों का कपड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गारमेंट्स की दुकानों में लाखों का चोरी होने से हड़कंप मचा हुआ है। सुबह दुकान के मालिकों ने दुकान खोली तो लाखों का माल गायब पाया। चोरी का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना कोतवाली क्षेत्र की गुलजारी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गारमेंट्स की दुकानों में लाखों का चोरी होने से हड़कंप मचा हुआ है। सुबह दुकान के मालिकों ने दुकान खोली तो लाखों का माल गायब पाया। चोरी का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना कोतवाली क्षेत्र की गुलजारी मल धर्मशाला रोड स्थित दो गारमेंट्स की दुकानों में लाखों की हुई चोरी से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि सुबह जब गारमेंट्स दुकानों के मालिकों ने दुकान खोली तो छत कटी पाई और दुकान में रखा लाखो का कपड़ा गायब था।

इतना ही नहीं चोर गल्लों में रखी हजारों रुपयों की नगदी भी चुरा कर ले गए हैं। दो दुकानों की छत काटकर हुई इस चोरी की बड़ी वारदात से व्यापारियों में काफी रोष देखा जा रहा है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनो दुकानों का नक्शा बनाकर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें…

रामपुर: यातायात माह में पुलिस ने बसों का काटा चालान

संबंधित समाचार