हल्द्वानी: सीओ सिटी को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े छात्रनेता, एमबीपीजी कॉलेज में धरने पर बैठे
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने और लाठीचार्ज करने वाले सीओ की बर्खास्तगी की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रनेताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। गुस्साए छात्रनेताओं ने मांगें पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है। बता दें कि दो दिन पहले कॉलेज परिसर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने और लाठीचार्ज करने वाले सीओ की बर्खास्तगी की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रनेताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। गुस्साए छात्रनेताओं ने मांगें पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।
बता दें कि दो दिन पहले कॉलेज परिसर में पुलिस और छात्र नेताओं की बीच झड़प हुई थी। इस दौरान सीओ शांतनु पाराशर के नेतृत्व में पुलिस ने छात्र नेताओं पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज तक कर दिया।
जिसके बाद छात्र नेता उग्र हो गए। और सीओ के वाहन को कॉलेज गेट से नहीं गुजरने दिया। बमुश्किल सीओ की गाड़ी कॉलेज से बाहर जा सकी। छात्रनेताओं की एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र से भी तीखी नोकझोंक हुई थी।
