UGC NET Exams 2021: NTA ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2021 के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड के साथ ही NTA ने दिसंबर 2020 और जून 2021 चक्र के लिए शेड्यूल भी जारी किया है। NTA ने अभी सिर्फ 20 और 21 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट …

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2021 के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड के साथ ही NTA ने दिसंबर 2020 और जून 2021 चक्र के लिए शेड्यूल भी जारी किया है।

NTA ने अभी सिर्फ 20 और 21 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं, बाकियों के लिए भी जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यार्थियों की 20 और 21 नवंबर को परीक्षा है, वह www.ugcnet.nta.nic.i पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एैसे करें डाउनलोड
1. www.ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. Download Admit Card for UGC NET December 2020 and June 2021 cycles पर क्लिक करें।
3. मांगी गई जरूरी जानकारी भरें।
4. अब एडमिट कार्ड खुलकर आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।

इसे भी पढ़ें…

बरेली कॉलेज ने एलएलबी की तीसरी मेरिट जारी की

संबंधित समाचार