हरदोई: पति ने की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान पत्नी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। प्राथमिक विद्यालय में तैनात रसोइया की उसके पति ने बड़ी बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रसोइया के पुत्र की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच …

हरदोई। प्राथमिक विद्यालय में तैनात रसोइया की उसके पति ने बड़ी बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रसोइया के पुत्र की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि टड़ियावां थाने के गद्दीपुर निवासी संजय की 40 वर्षीय पत्नी मीना गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया थी। 10 नवंबर को संजय ने किसी बात को लेकर मीना की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी।इसके बाद वह कहीं चला गया। उसका पुत्र अजीत जब घर पहुंचा तो उसे सारी बात पता चली। आनन-फानन में मीना को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां रविवार की सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि संजय अक्सर मीना के साथ मारपीट करता रहता था। गांव वालों के मुताबिक संजय किसी गलतफहमी का शिकार हो चुका था।इसी वजह से वह मीना को शक की निगाहों से देखा करता था। फिलहाल अटकलों का दौर जारी है। टड़ियावां एसएचओ वकील सिंह ने बताया है कि पुत्र अजीत की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार